
आसमानी खुशी से भर दे...
उतर आ, उतर आ, उतर आ
ऐ रूह-ए-पाक उतर आ
आसमानी खुशी से भर दे मुझको
गीत नया दिल में ला
उतर आ, उतर आ, उतर आ
ऐ रूह-ए-पाक उतर आ
अमृत जल प्रभु मुझको पिला दे
मेरे दिल की प्यास बुझा दे
चश्मा बनके उछला
उतर आ, उतर आ, उतर आ
ऐ रूह-ए-पाक उतर आ
आसमानी रोटी मुझको खिला दे
कमजोर दिल को तगड़ा बना दे
भरपूर करके रज़ा
उतर आ, उतर आ, उतर आ
ऐ रूह-ए-पाक उतर आ